शहर में भारी बारिश, कई जगह जाम, यशवंतसागर के गेट खोले
इंदौर. शहर में रविवार शाम 4 बजे से चल रही बारिश अब तक जारी है। दिन में पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों को छोड़कर पूरा शहर तरबतर हो गया।
कई सड़कों पर पानी के कारण चौराहे बंद हो गए और ट्रेफिक जाम भी लगा। कलेक्टोरेट से हरसिद्धि और रीगल से पलासिया चौराहे पर अभी भी जाम लगा है।
शहर में अब तक पिछले 36 घंटों में 6 इंच के करीब बारिश हो चुकी है। शहर के यशवंतसागर पहली बार पूरा भरा है। सुबह इसके दो गेट खोलना पड़े।
इसी तरह छोटा सिरपुर, छोटा बिलावली, पीपल्यापाला भी पूरा भर चुका है। अनंत चतुर्दशी चल समारोह में शामिल होने वाले लोगों को जरूर चिंता हो गई है वहीं प्रशासन और निगम की मुश्किलें भी बढ़ गई है।