Announcement

Collapse
No announcement yet.

यो यो हनी सिंह की किडनैपिंग की साजिश........

Collapse
X
 
  • Filter
  • Time
  • Show
Clear All
new posts

  • यो यो हनी सिंह की किडनैपिंग की साजिश........

    पंजाब पुलिस ने स्टार गायक यो यो हनी सिंह को किडनैप करने की साजिश रच रहे गिरोह का पर्दाफाश किया है। फरीदकोट पुलिस ने विदेशी हथियारों के अवैध कारोबार से जुड़े दो आरोपियों को सोमवार रात एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

    इनकी पहचान गांव सूरघूरी निवासी परमपाल सिंह पाला और डोगर बस्ती निवासी लक्शदीप सिंह लक्श के रूप में हुई जबकि उनका एक साथी डोगर बस्ती निवासी गुरचरण सिंह रिंका फरार होने में सफल रहा। इनकी गिरफ्तारी से इस बात का भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तारी आरोपी पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह का अपहरण करने की योजना बना रहे थे।


Working...
X