Announcement

Collapse
No announcement yet.

म्यांमार में 2012 में लगाया गया कर्फ्यू हटा

Collapse
X
 
  • Filter
  • Time
  • Show
Clear All
new posts

  • म्यांमार में 2012 में लगाया गया कर्फ्यू हटा

    यांगून। म्यांमार के पश्चिमी राखिने प्रांत में जून 2012 में हुए साम्प्रदायिक दंगों के कारण लगाया गया कर्फ्यू आज हटा लिया गया। राखिने में दो साल पहले अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुसलमान और बौद्ध समुदाय के लोगों की बीच हिंसक झड़प ने देखते-देखते बड़ा रूप धारण कर लिया था और हिस्सा पूरे प्रांत में फैल गई थी। इन झड़पों में 192 लोग मारे गए थे।
    प्रांत के सरकारी प्रवक्ता विन मिएंग ने यहां बताया कि अब राखिने प्रांत में शांति है और दंगों के कारण लगाए गए कर्फ्यू को आज हटा लिया गया है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक दंगों के बाद से एक लाख 40 हजार रोहिंया मुसलमान शिविरों में रह रहे है।
Working...
X